-डीसी ने अधिकारियों को नशामुक्त भारत के तहत पंचायत स्तर पर समितियां बनाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। डीसी विकास कुंडल ने जिला स्तरीय नारको कोऑर्डिनेशन समिति से बैठक कर जिले में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के उपायों पर चर्चा की। युवाओं को सही रास्ते पर रखने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों के साथ पंजीकृत दवा दुकानों पर नियमों को लागू करने, जागरूकता अभियान चलाने और खेल टूर्नामेंट करवाने के प्रयासों की समीक्षा की। नशामुक्त भारत पहल के तहत एसीडी को पंचायत स्तर पर समितियां बनाने के निर्देश दिए। प्रोग्राम अधिकारी (आईसीडीएस) को ग्राम स्वास्थ्य और स्वच्छता दिवस पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग के गंभीर परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक करने का मिशन सौंपा। अधिकारियों ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने के लिए विचार साझा किए। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें। हितधारकों से मिलकर काम करें ताकि राजोेरी को नशामुक्त जिला बनाया जा सके। बैठक में एसएसपी अमृतपाल सिंह, एडीसी राजोेरी राजीव कुमार खजूरिया, एडीसी सुंदरबनी विनोद कुमार बहनाल, पीओ आईसीडीएस शौकत महमूद मलिक, एसीडी विजय कुमार आदि मौजूद थे।