सुंदरबनी। गांव ठंडा पानी में क्षेत्र के समाजसेवी कुलदीप मनहास नें एक रैली का आयोजन कर राजनीतिक दलों पर सुंदरबनी के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। गांव मं आयोजित रैली में बोलते हुए कुलदीप मनहास ने बताया कि उन्होंने नौशेरा-सुंदरबनी के लोगों के साथ राजनीतिक भेदभाव को समाप्त करने के लिए परिवर्तन यात्रा शुरू की है, जिसमें आने वाले समय के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बताया कि अब क्षेत्रवाद की राजनिति को समाप्त कर नए समीकरण बनाए जाएंगे, ताकि हर क्षेत्र के साथ-साथ हर वर्ग को लाभ मिल सके।