राजोरी। सेना ने सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल डेहरी रैलियौट में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। छात्रों ने चित्रकारी के साथ देशभक्ति के गीत और नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। सेना ने प्रतिभागियों को स्कूल बैग, किताबें, शब्दकोश, कैलकुलेटर, ज्योमैट्री बॉक्स और अन्य पाठ्य सामग्री से पुरस्कृत किया। शिक्षकों और लोगों ने सेना के इस दृष्टिकोण की सराहना की और भविष्य में युवा पीढ़ी के समग्र विकास के लिए इसी तरह के कार्यों के लिए मांग की। समारोह में 18 पंचायतों के सरपंच, नायब सरपंच, 35 शिक्षक, 389 छात्र, 28 अभिभावक और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।