फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरी में लोगों को बताए पौष्टिक आहार के फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। जिले के पीरी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम करवाकर लोगों को इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट स्कीम (आईसीडीएस) की योजनाओं के बारे में बताया गया। यह कार्यक्रम खाद्य सुरक्षा विभाग के सहयोग से कराया गया। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने देश भर के जिलों और शहरों के लिए इट राइट चैलेंज प्रतियोगिता शुरू की है, ताकि लोगों को भोजन की खपत में अधिक पौष्टिक विकल्प बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। खाद्य उत्पादन में रासायनों का उपयोग, पौष्टिक और स्वस्थ आहार की आवश्यकता पर जोर देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी करतार सिंह ने कहा कि स्वस्थ पोषण और अच्छा भोजन स्वस्थ शरीर का आधार है। अधिकारी ने कुपोषण उन्मूलन के चुनौतीपूर्ण कार्य को प्राप्त करने के लिए सभी हितधारकों के सम्मिलित प्रयासों पर भी जोर दिया। उन्होंने पोलियो, टिटनेस और डिप्थीरिया जैसी घातक बीमारियों से बच्चों की रक्षा के लिए टीकाकरण करवाने के लिए कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का नामांकन कराने के लिए भी कहा। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अजीत सिंह ने प्रतिभागियों को पौष्टिक भोजन के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें