नौशेरा। नौशेरा से आठ किलोमीटर दूर बगनोटी में बुधवार दोपहर जम्मू से राजोरी-पुंछ जा रही तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार की व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है। दो बसों के ओवरटेक करने के चक्कर में जम्मू-पुंछ रोड पर बगनोटी इलाके में हादसा हुआ है। बाइक पर रणजीत सिंह पुत्र मोहन सिंह (47) और रविंदर सिंह पुत्र मोहन सिंह (45) दोनों निवासी कानाचक (जम्मू) सवार थे। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल नौशेरा लाया गया, जहां रणजीत सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि रविंदर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।