फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी ने रामबन को एक पारी और 13 अंकों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी में अंडर-17 बालक डिवीजन स्तरीय खो-खो टूर्नामेंट शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। मिनी स्टेडियम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोमवार को अंतर-जिला डिवीजन स्तरीय अंडर-17 बालक खो-खो टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ हुआ। जम्मू डिवीजन के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी गति, दमखम, टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

उद्घाटन समारोह में जिला यातायात निरीक्षक हबीब पठान मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल भावना, अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ मैदान और जीवन में उत्कृष्टता हासिल करने का संदेश दिया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के पहले दिन दोनों कोर्ट पर रोमांचक मुकाबले हुए। कोर्ट-1 पर राजोरी ने सांबा को एक पारी और 14 अंकों से हराया। पुंछ ने रियासी को एक पारी और 12 अंकों से मात दी। राजोरी ने रामबन को एक पारी और 13 अंकों से हराया। सांबा ने रियासी को 11 अंकों से तथा पुंछ ने रामबन को 11 अंकों से पराजित किया।

कोर्ट-2 पर किश्तवाड़ ने कठुआ को 1 अंक से, उधमपुर ने जम्मू को 4 अंकों से, किश्तवाड़ ने डोडा को 1 अंक से तथा उधमपुर ने कठुआ को 5 अंकों से हराया। वहीं जम्मू ने डोडा को 6 अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक युवा सेवा एवं खेल जम्मू इंदरजीत सिंह परिहार तथा जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी वली मोहम्मद की देखरेख में आयोजित यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा करने, सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें