जिले के दूरदराज गराती क्षेत्र का मामला, पीर पंजाल की ढोक से मवेशियों संग राजोरी के डुंगी आ रहा था परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले के गराती क्षेत्र में सैन्य वाहन की चपेट में आने से एक बक्कर की 18 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार देर शाम का है। पीड़ित ने सेना और सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।
बक्करवाल परिवार बुधवार की शाम को पीरपंजाल स्थित ढोक से राजोरी के डुंगी जा रहा था। इस दौरान गराती क्षेत्र में सैन्य वाहन की चपेट में आने से 18 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। पीड़ित बक्करवाल गुलाम कादिर ने मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि उसके पास परिवार का पालन पोषण के लिए भेड़-बकरियां ही एकमात्र सहारा हैं। 18 भेड़-बकरियों की मौत होने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार और सेना से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।