फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: खो-खो महिला में राजोरी की टीम विजयी

Thu, 06 Feb 2025 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
एनवाईकेएस की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में माैजूद ​​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : rajauri
विज्ञापन
मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

राजोरी। मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई।
यह कार्यक्रम माई भारत (मेरा युवा भारत) के तत्वावधान और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की पहल पर आयोजित किया गया। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग ने टूर्नामेंट के लिए आवश्यक सहयोग और समन्वय प्रदान किया।
प्रतियोगिता के तहत कुल 6 खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें छह क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं ने
भाग लिया।
वॉलीबाल पुरुष समूह स्पर्धा में साकिब शब्बीर चौधरी की कप्तानी में राजोेरी टीम विजयी रही, जबकि कालाकोट की टीम उपविजेता रही। खो-खो महिला राउंड में राजोरी टीम विजयी रही, जबकि मंजाकोट टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन एकल महिला राउंड में सुंदरबनी की मोनिका शर्मा और आशी शर्मा ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि कालाकोट की नेहा शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। स्किपिंग रोप महिला राउंड में सुंदरबनी की आरुषि शर्मा ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि कालाकोट की नेहा शर्मा और तिनेहा शर्मा उपविजेता रहीं। 100 मीटर पुरुष स्पर्धा में कालाकोट के सचिन शर्मा, सुंदरबनी के वरुण शर्मा, बुधल के रमनदीप सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार हासिल किया। पुरुष शॉटपुट स्पर्धा में बुधल के रणदीप सिंह, वसीम अकरम और आजाद खान ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार हासिल किया। जिला विकास परिषद के चेयरमैन एडवोकेट नसीम लियाकत ने मुख्य अतिथि के रूप में टूर्नामेंट की शोभा बढ़ाई, जबकि आशिक रफीक मलिक विशिष्ट अतिथि थे। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को बधाई दी और कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभागों के प्रयासों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें