राजोरी। रंगमंच थिएटर ग्रुप राजोेरी ने बेला बस स्टैंड में नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। रंगमंच थिएटर ग्रुप पिछले दो दशकों से नशे को खत्म करने के लिए जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहा है। रंगमंच थिएटर ग्रुप के संस्थापक विशाल पहाड़ी ने कहा कि लोगों में जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने नशामुक्ति पर एक शक्तिशाली प्रस्तुति देने के लिए विशाल पहाड़ी और टीम का आभार जताया। टीम रंगमंच में अनिल शर्मा, शिवानी, रिया, रिजवान, गीता, तन्मय, ओजस्वी और रुद्राक्ष हैं। नाटक की पटकथा और निर्देशन रंगमंच थिएटर ग्रुप के निदेशक और संस्थापक विशाल पहाड़ी की ओर से किया गया था। संवाद