फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: बस अड्डा दरहाल की सड़क खस्ताहाल, लोगों में आक्रोश

Thu, 21 Aug 2025 02:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
बस अड्डा दरहाल की सड़क को पक्का करने की  मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
राजोरी। दरहाल क्षेत्र में बस अड्डे की सड़क खस्ताहाल होने से लोगों में आक्रोश है। बुधवार को लोगों ने दरहाल के मुख्य बस अड्डे की सड़क को पक्का करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्थानीय डीडीसी सदस्य भाजपा नेता इकबाल मालिक की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बस अड्डे के आस पास घरों और दुकानों से निकलने वाले पानी की निकासी के उचित प्रबंध नहीं हैं। साथ ही जल शक्ति की पाइपें लीक होने से सारा पानी सड़क में जमा हो रहा है। मुख्य बस अड्डे की सड़क पर जलभराव के कारण वाहनों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार बार गुहार लगाने के बाद भी विभाग ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। इस कारण सड़क पर उतरकर प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा। लोगो ने चेतावनी दी है कि अगर पीडब्ल्यूडी ने सड़क को जल्द पक्का नहीं किया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें