फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: नवाचार और उद्यमिता के भविष्य को आकार देने में स्टार्टअप पहलों के महत्व पर दिया जोर

Sun, 28 Sep 2025 12:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
जेकेईडीआई के सहयोग से बीजीएसबीयू में स्टार्टअप इंडिया चैलेंज का आयोजन फोटो
विज्ञापन
-जेकेईडीआई के सहयोग से बीजीएसबीयू में स्टार्टअप इंडिया चैलेंज का आयोजन
विज्ञापन

राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) ने जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) के सहयोग से पॉलिटेक्निक ब्लॉक स्थित विश्वविद्यालय सभागार में स्टार्टअप इंडिया चैलेंज का आयोजन किया। कार्यक्रम में 17 नवीन स्टार्टअप विचार प्रस्तुत किए गए जिनमें से अंतिम दौर के मूल्यांकन के लिए तीन को चुना गया।
बीजीएसबीयू के रजिस्ट्रार अभिषेक शर्मा ने नवाचार और उद्यमिता के भविष्य को आकार देने में स्टार्टअप पहलों के महत्व पर जोर दिया। छात्रों से स्थायी व्यावसायिक विचारों को विकसित करने में सक्रिय रूप से शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय को स्टार्टअप संस्कृति का केंद्र बनाने के लिए सक्षम मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि जल्द राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अग्रदूतों को छात्रों के साथ बातचीत करने और उनकी उद्यमशीलता की यात्रा में उनका मार्गदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। विश्वविद्यालय में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए अग्रणी संस्थानों और संगठनों के साथ कई समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि बीजीएसबीयू में इच्छुक उद्यमियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन और रणनीतिक दिशा प्रदान करने के लिए जल्द राष्ट्रीय सलाहकार समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में 500 छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर स्टार्टअप और इनोवेशन सेल के संकाय प्रभारी डॉ. एए शाह, मुख्य भाषण सूचना प्रौद्योगिकी एवं इंजीनियरिंग विभाग (आईटीई) के प्रमुख डॉ. मुबाशिर मलिक, जेकेईडीआई के जिला नोडल अधिकारी मेहराज मौजूद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें