स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत बीजीएसबीयू ने मेडिकल स्क्रीनिंग और रक्तदान शिविर का आयोज
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) ने शुक्रवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मेडिकल स्क्रीनिंग और रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसका उद्घाटन बीजीएसबीयू के रजिस्ट्रार अभिषेक शर्मा ने किया। उन्होंने इसे महिलाओं के स्वास्थ्य और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने बताया कि युवाओं की स्वैच्छिक रक्तदान में सक्रिय भागीदारी मानवता के प्रति उनकी जिम्मेदारी की भावना को दर्शाती है। इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों सहित 200 से अधिक प्रतिभागियों ने चिकित्सा जांच और रक्तदान अभियान में भाग लिया। जीएमसी राजोेरी के विशेषज्ञ डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों की टीम ने स्वास्थ्य जांच, परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान किया। संवाद