फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी मे संघर्ष समिति का गठन कर दी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 26 Nov 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में सीट बंटवारे का विवाद बढ़ाराजोरी मे संघर्ष समिति का गठन फोटो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
राजोरी। जम्मू-कश्मीर के श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में 50 में से 42 सीटें मुस्लिम छात्रों को अलॉट किए जाने के फैसले के बाद विवाद गहराता जा रहा है। इसके विरोध के सुर राजोरी से भी उठने लगे हैं। मंगलवार को राजोरी में श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति का गठन किया गया और साफ चेतावनी दी कि यदि यह प्रवेश प्रक्रिया रद्द नहीं की गई, तो वे सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। समिति की एक बैठक सांबा में आयोजित की गई। समिति के सदस्य गौरव महाजन ने कहा कि हिंदू श्राइन बोर्ड के मेडिकल कॉलेज में हिंदू छात्रों को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए। देश भर से आने वाले श्रद्धालु हिंदुओं के हितों की रक्षा के लिए ही चढ़ावा चढ़ाते हैं। देश भर में ऐसे बहुत से मेडिकल कॉलेज और शिक्षा संस्थान हैं यहां मुस्लिम समुदाय को प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें