कोटरंका ख्वास सड़क पर गिरी पस्सी। संवाद
ख्वास के गांवों का सड़क संपर्क तहसील मुख्यालय से कटा
राजोरी। तीन दिन तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश का सिलसिला मंगलवार को थम गया। दिनभर बारिश तो नहीं हुई लेकिन जिले के विभिन्न इलाकों में पस्सियां गिरने का सिलसिला जारी है।
जानकारी के अनुसार जिले के कोटरंका सब डिवीजन के ख्वास तहसील में कई स्थानों पे पस्सियां गिरने से ख्वास का सब डिवीजन हेडक्वार्टर से और कई गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। पस्सियां हटाकर सड़क संपर्क बहाल करने का सिलसिला जारी है मगर कई स्थानों पर काम अभी तक शुरू ही नहीं हो पाया है। वहीं यातायात ठप होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उधर राजोरी के तरकुण्डी, थन्नामंडी डीकेजी मन्याल गली में पस्सी पड़ने से यातायात ठप हो गया था जिसे कुछ घंटों बाद बहाल कर दिया गया। समोट से तरगाई, बड्डाल, ढेलरी और शाहपुर गावों में जाने वाली सड़क पर भी पस्सियां गिरने से यातायात ठप है। तीन दिन हुई मूसलाधार बारिश के चलते राजोरी के तरेडू इलाके में मोहम्मद हुसैन की पशुशाला ढह जाने से पशुओं और मुर्गों की मौत हो गई है।