फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: विधायक ने दिहाड़ी मजदूरों की समस्याओं को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया

Mon, 27 Oct 2025 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
राजोेरी  दिहाड़ी मज़दूरों का प्रदर्शन
विज्ञापन
राजोेरी। दिहाड़ी मजदूर राजोेरी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के बाद लंबित मांगों और शिकायतों को लेकर विधायक इफ्तखार अहमद के आवास पर पहुंचे। यहा उन्हाेंने सेवाओं के नियमितीकरण, समय पर वेतन जारी करने और बेहतर कार्य स्थितियों की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए हस्तक्षेप की मांग की। मजदूरों ने विधायक से जम्मू-कश्मीर विधानसभा में समस्याओं को उठाने और सरकार से समयबद्ध समाधान के लिए दबाव बनाने की अपील की।
विधायक इफ्तखार अहमद ने उन्हें आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा सत्र में उनकी वास्तविक समस्याओं को उठाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ इस मामले को आगे बढ़ाने में अपना पूरा समर्थन देने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें