राजोरी के ख्वास मे मक्का की ख़डी फलस को पहुंचा भारी नुकसान फोटो
राजोरी। राजोरी की कोटरंका सब डिवीजन की ख्वास तहसील में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। पूर्व सरपंच ज्ञान सिंह ने बताया कि लगातार ही रही मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाओं से कई क्षेत्रों में फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा सड़कों और नालियों के पानी से मक्की की खड़ी फसल बर्बाद हुई है। पूर्व सरपंच के अनुसार कई दिनों से धूप नहीं निकलने से फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं मक्की के साथ-साथ राजमा, खीरे और अन्य फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द नुकसान का आकलन किया जाए। पीड़ित किसानों ने कहा कि अगर उन्हें जल्द मुआवजा नहीं मिला तो परिवार के पालन पोषण में दिक्कतें उठानी पड़ेंगी।