जल शक्ति विभाग के अभियंता से मिलता सुंदरबनी का शिष्टमंडल। स्रोत : प्रशासन
सुंदरबनी। पेयजल आपूर्ति की समस्याओं से निजात पाने के लिए स्थानीय नागरिकों का शिष्टमंडल जलशक्ति विभाग के एक्सईएन से सुंदरबनी के जल शक्ति विभाग कार्यालय में मिला। शिष्टमंडल में संजय शर्मा ने विशेष रूप से सुंदरबनी में हो रही दूषित पानी की सप्लाई को ठीक करने की गुहार लगाई। उन्होंने शहर में फिल्ट्रेशन प्लांट से आने वाले पानी की आपूर्ति में साफ पानी न होने की शिकायत एक्सईएन से की। एक्सईएन ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि अगले 10-15 दिनों के भीतर सुंदरबनी नगरपालिका में जल शक्ति विभाग की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। संवाद
जल शक्ति विभाग के अभियंता से मिलता सुंदरबनी का शिष्टमंडल। स्रोत : प्रशासन