फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: पंजग्राईं में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ब्लॉक प्रोसेस लैब कार्यक्रम करवाया

Sun, 14 Sep 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत ब्लॉक पंजगराईं में ब्लॉक प्रोसेस लैब कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी अधिकारियों, प्रशिक्षकों और क्षेत्र की आदिवासी आबादी की सक्रिय भागीदारी रही। अधिकारियों ने संरचित प्रशिक्षण, सहभागी शासन और एकीकृत विकास पहलों के माध्यम से आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने में आदि कर्मयोगी अभियान के महत्व पर जोर दिया।इस दौरान बीडीओ और नोडल अधिकारी शिवम शर्मा के साथ जनजातीय कार्य मंत्रालय के जिला प्रभारी हिमांशु बहल मौजूद रहे। इस सत्र को ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स ने सहयोग प्रदान किया। इसमें ग्रामीण विकास विभाग के सुमित सिंह, स्वास्थ्य विभाग के शमपाल और अन्य विभागों के प्रतिनिधि शामिल रहे। इस कार्यक्रम में स्थानीय आबादी, पूर्व पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, युवा समूह, स्वयं सहायता समूह और आदिवासी गांवों के गैर-सरकारी संगठनों की भी उपस्थिति रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें