फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: बाढ़ प्रभावितों के लिए केसीसी ऋण माफी की मांग

Sun, 14 Sep 2025 02:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ पीडीपी नेता मोहम्मद फारूक इंकलाबी ने बाढ़ प्रभावितों के व्यापक नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। इंकलाबी के अनुसार लगभग 60 प्रतिशत खड़ी फसलें नष्ट होने से कृषि भूमि का बड़ा हिस्सा खेती के लिए अनुपयुक्त हो गया है। इससे कृषक समुदाय गंभीर स्थिति में है। इंकलाबी ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित किसान हैं। इनमें से कई कृषि ऋण चुकाने में असमर्थ हैं। उन्होंने सरकार से सभी प्रभावित किसानों के लिए एक लाख रुपये तक के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋणों को पूरी तरह से माफ करने की घोषणा करने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वेक्षण करने और बिना किसी देरी के मुआवजा और पुनर्वास सहायता प्रदान करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें