राजोरी के पंजनाड़ा गांव में जमीन धंसने के बाद मकान में आई दरार। संवाद
90 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
राजोरी। जिले की कोटरंका सब डिवीजन के पंजनाडा गांव में मूसलाधार बारिश के चलते जमीन धंसने का मामला सामने आया है। इससे 20 मकानोें में दरारें आई हैं। कुछ मकान ढह गए और कुछ में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ी हैं।
प्रशासन ने समय रहते गांव के 20 परिवारों के 90 लोगों को न्यू टाइप पब्लिक हेल्थ सेंटर के भवन में शिफ्ट किया है। जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश से गांव में जमीन धंसने का मामला सामने आया और पहले 1 या 2 और फिर फिर धीरे धीरे 20 मकानों को नुकसान पहुंचना शुरू हो गया।
कोट
प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई शुरू की। 90 लोगों में बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। गांव में आने जाने पर पाबंदी लगा दी है। शनिवार को राजोरी से एसडीआरएफ की टीम भी गांव में भेजी गई जहां जमीन धंसने का सिलसिला जारी है।
अभिषेक शर्मा, डीसी
कोट
डीसी राजोरी की ओर से प्रभावित पंजनाड़ा गांव के निवासियों को शीघ्रता से निकालने के लिए समयबद्ध कार्रवाई की गई है। त्वरित निर्णय और प्रशासन के प्रयासों से एक बड़ी त्रासदी टल गई।
जावेद इकबाल चौधरी, विधायक