सेना के जीओसी ने किया अग्रिम चौकीयों का दौराफोटो
राजोरी। व्हाइट नाइट के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी के साथ पुंछ सेक्टर में अग्रिम चौकियों का दौरा किया। उन्होंने नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों की सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।
जीओसी ने सैनिकों की व्यावसायिकता, सतर्कता और अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की। सभी रैंकों से देश की सीमाओं की पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत आक्रामक रुख और कड़ी निगरानी बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने एलओसी सहित जिले में सभी सुरक्षा बलों के बीच उत्कृष्ट तालमेल की सराहना की। सेना कमांडर ने मौसम की चुनौतियों पर काबू पाने के लिए उत्साह और समर्पण के साथ काम करना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने एलओसी के उस पार होने वाले हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए रखने और घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए सतर्कता और चौकसी बढ़ाने के लिए कहा और दुश्मन को उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब देने के लिए निर्देश जारी किए।