फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: नौशेरा रघुनाथ मंदिर में एकल अभियान के तहत सात दिवसीय कार्यक्रम का समापन

Sun, 19 Oct 2025 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
फोटो:- नौशेरा रघुनाथ मंदिर में अकाल संभाग जम्मू द्वारा कार्यकर्ता क्षमता विकास वर्ग का समापन
विज्ञापन
नौशेरा। एकल अभियान संभाग जम्मू की ओर से शनिवार को कार्यकर्ता क्षमता विकास वर्ग का समापन हुआ। रघुनाथ मंदिर नौशेरा में आयोजित कार्यक्रम में बनी, बसोली, कठुआ, विजयपुर, जम्मू, अखनूर, राजोरी और पुंछ के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें सात दिवसीय वर्ग में प्रतिदिन 10 सत्र करवाए गए। आज के समापन सत्र में समिति की ओर से बन यात्रा एवं कार्यक्रम प्रभारी अशोक वर्मा, जम्मू भाग के अध्यक्ष अशोक शर्मा, भाग के उपाध्यक्ष मूलराज, अंचल अध्यक्ष गोपाल दास रहे। एकल अभियान के संभाग प्रमुख एवं संगठन मंत्री विजय कुमार ने बताया कि इस दौरान पंचमुखी योजना के तहत प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, ग्राम विकास शिक्षा, जागरूक शिक्षा और संस्कार शिक्षा के बारे में जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें