फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: कैदियों की शिकायतें सुनकर समाधान के आदेश दिए

Sat, 06 Dec 2025 02:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
चेयरमैन डिएलएसए राजोेरी ने डिस्ट्रिक्ट जेल का इंस्पेक्शन किया...फ़ोटो स्रोत लगल सर्विस अथॉरिटी
विज्ञापन
चेयरमैन डीएलएसए राजोेरी ने डिस्ट्रिक्ट जेल का निरीक्षण किया
विज्ञापन



राजोेरी। डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (डीएलएसए) के चेयरमैन राजिंदर सप्रू, सब-जज एवं सेक्रेटरी शमा शर्मा और चीफ प्रॉसिक्यूटिंग ऑफिसर शाहीन खान ने शुक्रवार को ढंगरी स्थित जिला जेल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान चेयरमैन और सेक्रेटरी ने जेल के कैदियों से बात की और उनकी शिकायतें सुनीं। 25 कैदियों (अंडर ट्रायल) ने चेयरमैन के सामने शिकायतें रखीं। सुपरिटेंडेंट को शिकायतों की लिस्ट लिखित में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी राजोेरी के ऑफिस में भेजने का निर्देश दिया गया। इससे पहले चेयरमैन ने जेल परिसर का दौरा कर नागरिक सुविधाओं और साफ-सफाई का निरीक्षण किया। बैरक और आसपास का इलाका बहुत साफ-सुथरा पाया गया। बैरक का फर्श भी साफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल सुपरिटेंडेंट ने चेयरमैन को बताया कि फिलहाल जेल में 152 की क्षमता के मुकाबले 252 कैदी (231 पुरुष और 21 महिलाएं) हैं। उन्होंने बताया कि पुरुष कैदियों को 5 बैरकों में और महिलाओं को एक अलग बैरक में रखा गया है। डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी ने चेयरमैन राजिंदर सप्रू के निर्देश और सब-जजएवं सेक्रेटरी शमा शर्मा के मार्गदर्शन में 13 दिसंबर 2025 को होने वाली नेशनल लोक अदालत के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया। यह कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स के परिसर में नेशनल पब्लिक स्कूल के सहयोग से आयोजित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें