राजोरी। डीसी ने कृषि विभाग के सहयोग से सीएसएस एचएडीपी योजना के तहत किसान खिदमत घरों (केकेजी) के कृषि उद्यमियों (केयू) को पीओएस मशीनें और माइक्रो एटीएम वितरित किए।
इस कार्यक्रम में राजोेरी के मुख्य कृषि अधिकारी राजेश वर्मा, विभागीय कर्मचारियों के साथ फैजान मंजूर, सीएससी ई-गवर्नेंस प्रमुख जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, और शाहिद मलि जिला प्रमुख सीएससी उपस्थित थे। सीएसएस एचएडीपी (समग्र कृषि विकास कार्यक्रम) एक प्रमुख सरकारी योजना है जो सतत कृषि को बढ़ावा देने, उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आजीविका में सुधार के लिए समर्पित है। यह समारोह राजोेरी में कृषि के आधुनिकीकरण और कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी, पारदर्शिता और परिवर्तन के बीच संबंधों को मजबूत करने के चल रहे महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। संवाद