फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: चोरों ने लगाई किराना दुकान में सेंध

Tue, 11 Nov 2025 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
फोटो 01 02 चोरों द्वारा चोरी के दौरान तोड़ा गया दुकान का शटर
विज्ञापन
हजारों रुपए का सामान और नकदी लेकर फरार, नहीं मिला कोई सुराग
विज्ञापन

सुंदरबनी। स्योट के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक किराना दुकान पर रात को चोरों ने हाथ साफ किया। स्योट मोड़ में पुलिस के नाके से आधा किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित किराना दुकान पर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

दुकान के मालिक पंडित अनिल सूदन ने बताया कि चोरों ने हजारों रुपये का चुरा लिया। इसके साथ-साथ तिजोरी में रखे रुपये भी ले गए। गणमान्य नागरिकों सेवानिवृत्त कैप्टन रघुवीर, मास्टर पुरुषोत्तम, अनिल खजुरिया सहित अन्य लोगों ने कहा कि पुलिस की नाक तले चोर आए दिन कोई न कोई दुकान लूट लेते हैं। मगर सीसीटीवी और डिजिटल इंडिया होने के बावजूद चोरों का कोई सुराग नहीं मिलता और न ही चोरी किया सामान बरामद होता है। स्थानीय लोगों ने जम्मू कश्मीर पुलिस के एसएसपी से गुहार लगाई है कि वह इस संदर्भ में दिशानिर्देश जारी कर मामले की गंभीरता से जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें