फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: डीसी ने लिया प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का जायजा

Sun, 24 Aug 2025 02:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने प्रमुख योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की
विज्ञापन


राजोेरी। राजोेरी के डीसी अभिषेक शर्मा ने जिले में प्रमुख योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए बैठक की।
उन्होंने स्वास्थ्य, समाज कल्याण, वित्तीय समावेशन, शहरी विकास, आवास और अन्य नागरिक कार्यक्रमों से संबंधित विभागों के प्रदर्शन और सरकारी योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी का जायजा लेते हुए डीसी ने आवेदनों, संसाधित आवेदनों और स्वीकृत आवासों की समीक्षा की। उन्होंने किश्तों का समय पर वितरण, प्रगति का भौतिक सत्यापन और नगर पालिकाओं में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की अद्यतन स्थिति की जानकारी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी (डीएसडब्ल्यूओ) को अनुमोदित योजनाओं के अंतर्गत व्यय में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को नागरिकों के लिए आभा आईडी बनाने में तेजी लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने अमृत के अंतर्गत वित्तीय व्यय और परियोजना क्रियान्वयन में तेजी लाने पर भी जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवास इकाइयों की प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को बाधाओं को दूर करने और कुशल सेवा वितरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें