राजोरी। पुलिस पोस्ट ख्वास ने दस साल से फरार चल रहे भगोड़े को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद अल्ताफ पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी गुंधा खवास पुलिस स्टेशन बुधल में दर्ज एक मामले के तहत वांछित था। आरोपी 2015 से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार था जिसके बाद न्यायालय बुधल ने धारा 512 सीआरपीसी के तहत वारंट जारी किया था। लगातार प्रयासों और विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। संवाद