फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: हाफ मैराथन में दौड़े 800 से ज्यादा प्रतिभागी

Mon, 08 Dec 2025 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
राजोेरी पुलिस ने हाफ मैराथन 2025 का आयोजन किया; 800 से ज़्यादा प्रतिभागियों ने इस पहल में हिस्स
विज्ञापन
राजोेरी पुलिस ने किया हाफ मैराथन 2025 का आयोजन
विज्ञापन

एकता के लिए हर कदम, नशे के खिलाफ हर मील का संदेश दिया

राजोरी। राजोेरी पुलिस ने जिले में हाफ मैराथन 2025 का आयोजन किया जिसमें अलग-अलग उम्र के 800 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने एकता के लिए हर कदम, नशे के खिलाफ हर मील का संदेश दिया गया।
प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र सप्रू ने मुख्य अतिथि के रूप में इसकी शोभा बढ़ाई। डीआईजी पुलिस आरपी रेंज तेजिंदर सिंह और उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लिया। मैराथन को डीआईजी तेजिंदर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सामुदायिक जुड़ाव को मजबूत करने और युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजोरी पुलिस की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कार्यक्रम के सुचारु और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सहायता, हाइड्रेशन पॉइंट और समग्र सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्था की थी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करने के लिए विशेष सम्मान समारोह करवाया गया। मुख्य अतिथि राजेंद्र सप्रू ने डीआईजी तेजिंदर सिंह, डीसी अभिषेक शर्मा और एसएसपी राजोेरी गौरव सिकरवार के साथ मिलकर विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए।
21 किमी (18-40 आयुवर्ग)
पहला स्थान - बलविंदर सिंह
दूसरा स्थान - हंस राज
तीसरा स्थान - बलविंदर सिंह

21 किमी (40 और इससे अधिक आयुवर्ग)
पहला स्थान - मंगत सिंह
दूसरा स्थान - राम राज
तीसरा स्थान - अभिषेक गुप्ता
10 किमी (18-40 आयुवर्ग)
पहला स्थान - अजय कुमार
दूसरा स्थान - इम्तियाज अहमद
तीसरा स्थान - तारिक हुसैन खान

10 किमी (40 और उससे अधिक आयुवर्ग)
पहला स्थान - बिक्रम कुमार एएसपी मुख्यालय राजोेरी
दूसरा स्थान - विनीत कुमार
तीसरा स्थान - संदीप शर्मा

10 किमी (महिला)
पहला स्थान - शमशाद बानो
दूसरा स्थान - अंजलि राजपूत
तीसरा स्थान - सोनाली शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें