सेना कमांडर उत्तरी कमानलेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए नौ
राजोरी। सेना की उत्तरी कमान के कमांडर प्रतीक शर्मा ने नौशेरा और बिम्बर गली सेक्टरों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों से बातचीत की। सैन्य कमांडर ने दुश्मन की हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए रखने और दुश्मन को उसकी भाषा में मुंहतोड़ जवाब देने के निर्देश जारी किए। कमांडर ने रात के समय नाइट विजन डिवाइस का प्रयोग कर अधिक सतर्कता बरतने और चौकस रहने पर बल दिया। सेना कमांडर ने वहां तैनात अधिकारियों और जवानों के साथ बातचीत के दौरान उच्च स्तर के मनोबल और सतर्कता के लिए उनकी सराहना की। संवाद