फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: सड़क हादसे में घायल बीएसएफ जवान की मौत, आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

Mon, 27 Oct 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
दोदासन बाला से दुखद समाचार - बीएसएफ जवान चौधरी मोहम्मद जमील सड़क दुर्घटना में शहीद
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में हुए सड़क हादसे में हो गए थे, कई महीने उपचार के बाद तोड़ा दम
विज्ञापन


राजोरी। छतीसगढ़ में हुए सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचाराधीन बीएसएफ जवान की रविवार को मौत हो गई। जवान की पहचान जिले की थन्नामंडी सब डिवीजन के दोदासन बाला निवासी चौधरी मोहम्मद जमील पुत्र चौधरी मोहम्मद सादिक के रूप में हुई है। वे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कार्यरत थे और एक महीने की छुट्टी पूरी करने के बाद अपनी यूनिट लौट रहे थे।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा था। इसके बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके बलिदान होने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके मित्रों, परिवार और शहरवासियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार को दोदासन वाला स्थित कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज अदा कर पूरे सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें