फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: सेना ने मनाया हीरक जयंती समारोह, वीर जवानों को दी पुष्पांजलि

Tue, 04 Nov 2025 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
ऑप हिल की लड़ाई का हीरक जयंती समारोह राजोेरी के बलनोई में पुष्पांजलि अर्पित करने और सांस्कृतिक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
राजोरी। ऐतिहासिक ऑपरेशन (ऑप) हिल की लड़ाई (1965) के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेना ने राजोरी, पुंछ, बलनोई, मनकोट, खारी करमारा और झलास के सीमावर्ती क्षेत्रों में 15 दिनों तक स्मृति और जनसंपर्क गतिविधियों की एक शृंखला आयोजित की। इसका उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना और भारतीय सेना-नागरिक जनसमुदाय के बीच संबंध को मजबूत करना था। समारोह का समापन ओपी हिल बलनोई में भव्य पुष्पांजलि समारोह और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ। इसमें उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान असाधारण साहस का परिचय दिया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल पी के मिश्रा जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) व्हाइट नाइटी कोर और मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी जीओसी ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन के साथ-साथ सम्मानित युद्ध के दिग्गज कर्नल रणधीर सिंह, एसएम (सेवानिवृत्त) और कर्नल रवेल सिंह (सेवानिवृत्त) भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें