राजोेरी। राजोेरी जिले के कालाकोट इलाके में सोमवार को 70 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर .12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मसाल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले रैंथल गांव के मोहल्ला हिल्ला निवासी प्रीतम दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय व्यक्ति ने शाम को अपने घर पर खुद को गोली मार ली जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिवार के सदस्य उन्हें सुंदरबनी के उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और आगे की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर लइसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया है और पोस्टमार्टम करने और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। संवाद