फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी मे 2 दिन की मूसलाधार बारिश के बाद हुआ मौसम साफ

विज्ञापन
राजोरी में बारिश से सड़क पर हुआ जलभराव। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। शहर व जिले के अन्य इलाकों में दो दिनोें से हो रही मूसलाधार बारिश बुधवार को दोपहर बाद थम गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जहां नदी नाले उफान पर थे, वहीं दूसरी ओर शहर के जवाहर नगर छपरीया इलाके में बारिश का पानी सड़कोें पर बहने से लोगों के घरों में घुस गया, जिससे कई घरों में काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कई घरों के अंदर रखा फर्नीचर और खाने पीने का सामान नष्ट हो गया है। बारिश से पैदा हुए हालात के बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त विकास कुंडल ने बताया कि राजोेरी के ढोक वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सेना, पुलिस और प्रशासन लगातार संपर्क में है। मौसम के अनुकूल होते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है, यदि जरूरत पड़ी तो हेलीकॉप्टर की मदद भी ली जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि बुद्धल और कोटरंका तहसील के खानाबदोश परिवार कश्मीर घाटी के शोपियां और कुलगाम में फंसे हैं और उनको सुरक्षित स्थानों पर लाने के लिए उक्त जिलों के डीएम से संपर्क किया गया है। सेना की मदद से उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं डीसी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आने वाले बरसात के मौसम में वह लोग ऐसी जगह पर न जाएं, जहां उन्हें पता है कि भूस्खलन होता है। लोग ऐसे नदी नालों के पास भी ना जाए जहां पर अक्सर बारिश होने पर जल स्तर बढ़ जाता है।
विज्ञापन

इसके अलावा राजोरी प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने भी आपातकालीन नंबर जारी कर दिए हैं और यदि किसी व्यक्ति को मूसलाधार व तेज बारिश के चलते परेशानी का सामना करना पड़ता है तो वो नंबरों पर संपर्क करके बदली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें