फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बारिश से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
राजोरी में मूसलाधार बारिश से क्षतिग्रस्त वाहन।
विज्ञापन
राजोरी। दो दिन से हो रही बारिश और पहाड़ो पर बफ़ॱरबारी से जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हुआ है। गेहूं की बुआई करने वाले किसानों के लिए यह बारिश राहत की मानी जा रही है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यही बारिश आफत भी बन गई। मूसलाधार बारिश का सबसे अधिक प्रभाव बुद्धल तहसील के कई पंचायतोें में देखा गया है। जहां दर्जन से भी अधिक मकान क्षतिग्रस्त होने की खबर मिली है।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन के अनुसार नुकसान का सही आकलन लगाने के लिए टीमें गठित की गई हैं, लेकिन प्राथमिक जांच के अनुसार विभिन्न पंचायतों में करीब 12 से 14 मकान आधे और 3 से 4 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। सरपंच फ़ारूक़ इंकलाबी ने बताया कि बुद्धल ब्लॉक की कई पंचायतों में जो मकान क्षतिग्रस्त हुए वहां पर मुश्किल से लोगों ने अपनी जान बचाई है, लेकिन घरों के अंदर का सामान मलबे में दब गया है और लोग बेघर होकर सड़क पर आ गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि वे तत्काल नुकसान का आकलन करे और मुआवजा प्रदान करे और लोगों को स्थायी तौर पर सहायता प्रदान की जाए, ताकि लोग ठंड से बच कर रह सकें।
वहीं राजोरी शहर के वार्ड नंबर-5 के पास सड़क का एक भाग खिसक जाने से 4 गाड़ियां मलबे के नीचे आने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी पीडब्ल्यूडी ने सड़क किनारे प्रोटेक्शन वॉल नहीं बनाई, जिसके चलते मूसलाधार बारिश से सड़क खिसक गई और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। उधर जिले की तरह ऑल तहसील केवलारी क्षेत्र में भी तेज बारिश के चलते सड़क खिसक जाने से यातायात ठप है। लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीर पंजाल के पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। ठंड के चलते बिजली बंद है और लोगों को अन्य भी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बर्फबारी और मूसलाधार बारिश के चलते जिले के कई क्षेत्रों में यातायात ठप है और लोग राम भरोसे रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें