फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से राजोरी जिले में 140 ढांचे हुए क्षतिग्रस्त क्षतिग्रस्त हुए ढांचों में कच्चे मकान, पक्के मकान पशुशाला व अन्य ढा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले में बुधवार और वीरवार को हुई मूसलाधार बारिश से जहां एक तरफ फल सब्जी की फसल और बिजली व पानी के ढांचे को नुकसान पहुंचा है। वहीं दूसरी तरफ 140 के गरीब अन्य ढांचे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। डीसी कार्यालय के अनुसार जिले में 140 ढांचों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन इस संख्या में इजाफा भी हो सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजोरी जिले में 36 कच्चे और दो पक्के मकान तबाह हो गए हैं, जबकि 16 कच्चे मकानों और 7 पक्के मकानों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा जिले में 34 कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि पांच पक्के मकानों को भी नुकसान हुआ है। इसके अलावा जिले में दो आटे की चक्कियों और 11 पशुशाला क्षतिग्रस्त हुई है। साथ ही करीब 63 पशुओं की मलबे में दबने और अन्य हादसों में मौत भी हुई है। इसका अलावा मूसलाधार बारिश में करीब 350 कनाल भूमि भी बह गई है, जिसके चलते फसलें बरबाद हुई है। एडीसी के अनुसार अभी भी फील्ड कर्मचारी क्षेत्रों में आकलन कर रहे हैं और दिन-ब-दिन नुकसान की संख्या बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने बताया कि जब पूरे नुकसान का आकलन हो जाएगा तो एक विस्तृत रिपोर्ट पर मुआवजे के लिए सरकार के पास पेश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें