फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो खुराक पिलवाने में दिखा उत्साह

विज्ञापन
नौशेरा मे प्लस पोलियो अभियान के तहत खुराक पिलाते हुए
विज्ञापन
नौशेरा। बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलवाने में अभिभावकों ने जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। उप जिला अस्पताल में रविवार को बीएमओ डॉ. सतपाल की देखरेख में पल्स पोलियो अभियान शुरू किया गया। म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र शर्मा ने पोलियो की खुराक पिलाकर शुरुआत की। सीएचसी अधिकारी आरपी टोहरा ने बताया कि 16396 का लक्ष्य रखा गया। इसमें 14645 बच्चों को खुराक पिलाई गई। कुल 66 बूथ बनाए गए, जिनमें चार ईट भट्ठे, एक झुग्गी झोपड़ी व एक मोबाइल बूथ बनाया गया। कुल 248 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया, जिनमें 12 सुपरवाइजर लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर, शिक्षक शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें