सुंदरबनी। उपजिला के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों द्वारा किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों की परेशानियां बढ़ती ही जा रही है। इस संबंध में जंगल के साथ सटे गांवों लम्मन भजवाल, जोगीनाला, पैली, फाल, कालीदेह, कुल्लडब्बी आदि गांवों के निवासियों ओम प्रकाश, रमेश चंद्र, तीर्थ राम, पवन कुमार, संजीव कुमार, बालक राम बोध राज आदि ने कहा कि कड़ी मेहनत करके वह लोग सब्जियों, गेहूं तथा सरसों की फसलों को तैयार कर रहे हैं, लेकिन जंगली जानवर बंदर, सुअर, मोर आदि फसलों को बरबाद कर रहे हैं। इस कारण उनकी मेहनत पर तो पानी फिर रहा है, लेकिन आने वाले समय ने उन्हें खाने के लिए भी महंगे दामों पर अनाज तथा अन्य चीजें बाजारों से खरीदनी पडे़गी। उन्होंने वन्य जीव विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई कि जंगली जानवरों को पकड़कर ले जाया जाए ताकि उनकी फसलों को हो रहे नुकसान से बचाया जा सके। संवाद