फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर की परीक्षा जल्द होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। अनियमितताओं के कारण जिले में 33 फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (एफएमपीएचडब्लू) के लिए दो बार लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार रद्द होने के बाद 531 उम्मीदवारों (जिन्होंने 2017 में आवेदन किया था) के लिए लिखित परीक्षा जल्द ही तीसरी बार आयोजित की जाएगी। अपने कार्यालय से आदेश जारी कर डीसी नजीर अहमद शेख ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को निर्देश दिया है कि वे इन पदों के लिए पहले से आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा के आयोजन के लिए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करें।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 2017 में तत्कालीन सीएमओ द्वारा 531 उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी और नियुक्तियों के लिए चयन सूची तैयार की गई थी, लेकिन, कुछ उम्मीदवारों ने चयन सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाया। इस पर तत्कालीन डीसी के आदेश पर तत्कालीन अतिरिक्त डीसी ने जांच शुरू की। जांच समिति के निष्कर्षों पर 7 अक्टूबर 2017 को तत्कालीन अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी एवं डीसी द्वारा एफएमपीएचडब्लू के लिए चयन प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया।
इसके बाद नई प्रक्रिया शुरू करने के बाद 28 जून 2018 को तत्कालीन डीसी की देखरेख में सरकारी पीजी कॉलेज में दूसरी लिखित परीक्षा आयोजित की गई, लेकिन फिर से डीसी की देखरेख में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बावजूद परिणाम योग्यता सूची तैयार नहीं की जा सकी, क्योंकि चयन के लिए आवश्यक मानदंडों का पालन नहीं किया गया। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 की चल रही महामारी का मुकाबला करने में स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी है। इसको पूरा करने के लिए निदेशक नेशनल हेल्थ मिशन ने डीसी से अनुरोध किया है कि वे फास्ट ट्रैक बेस पर एनएचएम से होने वाली सभी रिक्तियों को भरें। निदेशक के अनुरोध के बाद जिला स्वास्थ्य सोसाइटी के सभी सदस्यों के साथ चर्चा के बाद उन उम्मीदवारों के लिए नए सिरे से लिखित परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जो पहले ही उपस्थित हुए थे और आवेदन कर चुके थे। वहीं डीसी ने अपने आदेश में सीएमओ को एक नई प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है, जिसके बाद सीएमओ ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही नए सिरे से लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें