फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती-पानी की किल्लत पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। बिजली कटौती और पानी की किल्लत पर वीरवार को थन्नामंडी के पंगायी क्षेत्रवासियों के सब्र का बांध टूट गया। इस दौरान लोगों ने प्रदर्शन कर बिजली और पानी की सुविधा मुहैया करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है वैसे ही बिजली की अघोषित कटौती बढ़ती जा रही है। पानी की आपूर्ति भी कई-कई दिन से नहीं हो रही है। प्रदर्शनकारी मोहम्मद अयूब, बशारत हुसैन, निसार हुसैन और इमरान खान ने बताया कि क्षेत्र में दो महीने से बिजली और पानी के संकट है। कई-कई घंटे की बिजली कटौती हो रही है, लेकिन बिल पूरे महीने के आ रहे हैं। इससे गरीब जनता पर बोझ पड़ रहा है। क्षेत्र में पानी की सप्लाई भी हर रोज नहीं की जाती है। लोग दूरदराज के इलाकों में स्थित प्राकृतिक स्त्रोंतों से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। प्रशासन व उप राज्यपाल प्रशासन से मांग है कि बिजली और पानी की समस्या को दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें