फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थन्नामंडी में बेगुनारा के लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
थन्नामंडी में जल शक्ति विभागय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। उपमंडल थन्नामंडी के वार्ड 1 में बेगुनारा के लोगों ने सड़क जाम कर जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए बताया कि राजोेरी-सुरनकोट सड़क का निर्माण कर रही कंपनी धर्म राज कंस्ट्रक्शन ने मन्याल में पानी के पाइप को तोड़ दिया है, जिससे एक महीने से क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित है। लेकिन, कंपनी और विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे महिला-पुरुषों ने जिला प्रशासन व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी नहीं मिलने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त कंपनी और विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को विरोध का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें झरने से पानी लेने के लिए मीलों का सफर तय करना पड़ता है। केवल उनके क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है, जबकि आसपास के गांवों में निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
इस संबंध में उन्होंने कहा कि यदि उनके क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो वे धरना तेज करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जिला प्रशासन और जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से अपने क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं तहसीलदार थन्नामंडी साहिल अली शाह और पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि जल्द आपूर्ति बहाल के लिए विभाग और कंपनी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें