फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने झूठी अफवाहे फैलाने और डॉक्टरों को बदनाम करने वालो के खिलाफ डिसास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने कि मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले की जीएमसी डॉक्टर्स एसोसिएशन और डॉक्टर्स एसोसिएशन जम्मू (डीएजे) की राजोरी इकाई ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड एसोसिएटेड हॉस्पिटल के प्रधानाचार्र्य को पत्र लिखकर एक न्यूज पोर्टल और एक सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील की है। शिकायत के अनुसार डॉक्टरों और अस्पताल में कामकाज के खिलाफ गलत सूचनाएं देकर डॉक्टरों को बदनाम किया जा रहा है। इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत को प्रधानाचार्य ने उपायुक्त और एसएसपी को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि गंभीर परिस्थितियों के कारण जीएमसी में भर्ती कोविड मरीजों की मौतों के बाद एक सामाजिक कार्यकर्ता ने एक न्यूज पोर्टल में दिए इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि मौतें मेडिकल ऑक्सीजन की कमी से हो रही हैं। जबकि, जीएमसी में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी को प्रिंसिपल बीएम गुप्ता और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. महमूद अहमद ने नकार दिया। आरोप यह भी लगाया कि वरिष्ठ डॉक्टर और चिकित्सा अधीक्षक भी कोविड रोगियों को देखने के लिए नहीं जा रहे।
इंटरव्यू में लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टरों ने कहा है कि सामाजिक कार्यकर्ता वकार भट्टी ने एक न्यूज पोर्टल की मदद से सोशल मीडिया के जरिए फर्जी सूचनाएं फैलाईं हैं। शुरू में वह जीएमसी में ऑक्सीजन की कमी के बारे में फर्जी सूचनाएं फैला रहे थे, इसलिए मरीजों की मृत्यु दर बढ़ गई। जनता में भय और मानसिक तनाव पैदा हो गया। बाद में उन्होंने टीकाकरण के बारे में भी गलत जानकारियां फैलाईं और 8 जून को रात साढ़े दस बजे लाइव फेसबुक से डॉक्टरों को निशाना बनाया। उन्हें बदनाम किया, परेशान किया और व्यक्तिगत रूप से धमकी दी। डॉक्टरों ने प्रिंसिपल से 24 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज करने की अपील की है, अन्यथा वे आगे की कार्रवाई के लिए आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें