फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्बवती महिला साहिबा कोसर को न्याय दिलाने के लिए दरहाल में जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कुछ दिनों पहले दरहाल निवासी एक महिला साहिबा कोसर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को महिला के परिजनों सहित अन्य लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वरिष्ठ समाज सेवक और सरपंच करामत मलिक की अध्यक्षता में भारी संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने जुलूस निकाला और महिला के हत्यारों को तत्काल फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

करामत मलिक ने बताया कि साहिबा कोसर की हत्या का मामला बिल्कुल साफ है, लेकिन पुलिस जानबूझ कर हत्या के मामले को दहेज का मामला बनाकर टालमटोल कर रही है। सबको पता है कि साहिबा को उसके पति और ससुरालियों ने मारपीट कर बेहोश कर अस्पताल पहुंचाया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके पति सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की बजाय दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मृत महिला के परिजनों और सरपंच ने बताया कि जब साहिबा की हत्या की गई, तब वह छह माह की गर्भवती थी। इस तरह से देखा जाए तो दो लोगों की हत्या हुई है। लेकिन, पुलिस अब तक सही तरह से कार्रवाई करने में असमर्थ है।
उन्होंने उपराज्यपाल और पुलिस के डीजीपी से गुहार लगाई है कि तत्काल मामले का संज्ञान लें और केस को सीबीआई के हवाले करें। ताकि, परिवार को न्याय मिल सके। बता दें कि कुछ दिन पहले दरहाल निवासी 20 वर्षीय गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के दौरान जीएमसी में मौत हो गई थी। पुलिस ने उसके पति और ससुर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया था, और आगे की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें