फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न मैन्यू अनुसार खाना मिल रहा, न ही वर्दी-पुस्तकें मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के मंजाकोट क्षेत्र में चल रहे बाल आश्रम में रहने वाले बेेसहारा बच्चों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि उन्हें खाने पीने के साथ साथ अन्य कई प्रकार की दिक्कतें हैं। उन्हें पिछले कई महीनों से मैन्यू अनुसार खाना नहीं दिया जा रहा है। मैन्यू अनुसार हफते में दो बार मीट व पनीर दिया जाना चाहिए, लेकिन कई महीनों से उन्हें एक बार भी मीट व पनीर नहीं दिया गया। मैन्यू अनुसार सुबह नाश्ते के समय बच्चों को दूध व अंडा देना अनिवार्य है, लेकिन उन्हें हर रोज सुबह चाए के साथ चपाती य कुछ अन्य दिया जा रहा है। इतना ही नहीं उन्हें अभी तक न तो वर्दियां दी गई और न हीं पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई हैं। बाल आश्रम में रह रहे करीब 40 बच्चों को ट्यूशन प्रदान करने के लिए भी फंड्स आते हैं, लेकिन इस साल अभी तक उनकी कोई टयूशन भी नहीं लगाई गई है। बच्चों ने बताया कि उनके आश्रम में पेयजल की भी भारी किल्लत है। कई हफ्तों से पानी नहीं आया है। बच्चों को शौचालय जाने के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं है। गरीब बच्चों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द उनकी परेशानियों को दूर किया जाए। बच्चों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उन्हें मैन्यू अनुसार खाना नहीं दिया गया व अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बच्चों की समस्याएं हल करेंगे : डीसी
वहीं इस संबंध में जब राजोरी के डीसी राजेश कुमार शवन से संपर्क किया गया तो उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जल्द ही बाल आश्रम का दौरा कर हालात का जायजा लेंगे व बच्चों को पेश आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए कड़े कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें