फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की समस्याएं हल करने के साथ योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे लोक मित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जागरूकता के लिए प्रशासन ने वीरवार को 386 टीमों का गठन किया। इन्हें लोक मित्र नाम दिया गया। इनमें आरडीडी, आईसीडीएस, वन, कृषि, शिक्षा और राजस्व विभाग के फील्ड पदाधिकारी शामिल हैं। समारोह पीडब्ल्यूडी डाकबंगलो में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर जिला विकास आयुक्त राजोरी राजेश के शवन मुख्य अतिथि थे। इस दौरान बीडीसी अध्यक्षों के अलावा, डीडीसी सदस्य और विभिन्न पंचायतों के सरपंच भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान बताया गया कि जिले में लोकमित्र की अवधारणा को शुरू करने का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता लाने, पारदर्शिता लाने और दूर दराज एवं पिछड़े इलाकों मे सूचना के बेहतर प्रसार को सुनिश्चित करना है। लोक मित्र जिला मुख्यालय आने वाले लोगों की शिकायतों को दर्ज करने में भी मदद करेंगे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोकमित्रों को जमीनी स्तर पर उनके बेहतर कार्यान्वयन के लिए जिले में अपने विभागों द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।
डीडीसी ने लोकमित्रों को सभी मामलों में जनता को सुविधा और समर्थन जैसे उनके दायित्वों से अवगत कराया, लाभार्थियों के साथ प्राथमिक संपर्क रखने और जमीनी स्तर सभी कार्यक्रमों, योजनाओं के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने, लोकमित्र के बारे में जानकारी, प्रतिक्रिया अपडेट करने पर बल दिया ।
विज्ञापन

डीडीसी ने कहा कि लोकमित्र जनता के साथ सीधा संपर्क स्थापित करके जिला प्रशासन की आंखों और कानों के रूप में कार्य करेंगे।
डीडीसी ने कहा कि सरकार ने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए हैं, लेकिन इन सभी योजनाओं का कोई फायदा नहीं है अगर जनता को इन विकासात्मक पहलों के बारे में जानकारी नहीं है और सरकार की योजनाओं तक जनता की आसान पहुंच सुनिश्चित करना समय की सख्त जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान जल और मृदा संरक्षण और बेटियों के अधिकारों के संरक्षण के लिए एक प्रतिज्ञा समारोह के अलावा सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें