फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: कैपेक्स बजट में पंचायत के लिए पैसा आधा करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार से निधि को दोगुना कर आवंटित करने की मांग
विज्ञापन

सुंदरबनी। जिला कैपेक्स बजट में पंचायतों को मिलने वाली राशि आधी किए जाने पर उप जिला की पंचायतों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को उमर सरकार के खिलाफ रोष जताया है। पंचायत अपर भजवाल ए के जिला कपेक्स बजट की ग्राम सभा में ग्राम सेवक व ग्रामीण विकास विभाग के कर्मियों ने पंचायत प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि पिछले वर्ष पंचायत के लिए 23 लाख की निधि आवंटित की गई थी। इस बार 16 लाख रुपये मिले हैं। भूतपूर्व सरपंच यशपाल शर्मा तथा उनके साथी पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय के समक्ष हाथ उठाकर सरकार का विरोध जताते हुए कहा कि सरकार महंगाई बढ़ा रही है। प्रत्येक वस्तु के दाम बढ़ रहे हैं और पंचायत के लिए जो निधि पहले आवंटित की जाती थी लगभग उसमें आधे धन की कटौती की गई है। इससे गांव तथा पंचायत का विकास न के बराबर होना निश्चित है। उन्होंने ग्राम सभा का बहिष्कार किया है। भूतपूर्व सरपंच यशपाल शर्मा ने कहा कि इससे अच्छा राज्यपाल शासन था जब हमारी पंचायत को 23 लाख की निधि आवंटित होती थी। उन्होंने मांग की कि निधि को दोगुना बढ़ाकर आवंटित किया जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें