राजोेरी। डीसी अभिषेक शर्मा ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम से अनुपस्थित रहने पर एक डॉक्टर और बीडीओ पर कार्रवाई की है। उपायुक्त ने सोमवार को शिविरों का दौरा किया। डीसी ने बताया कि सरकारी हाई स्कूल डूंगी ब्राह्मणा में बनाए नशामुक्त केंद्र में भेजी गई सामग्री नहीं मिली। इनफार्मेटिव विजुअल भी नहीं दिखाई दिए। केंद्र में कोई युवा या विद्यार्थी भी नजर नहीं आया। रिसोर्सपर्सन मेडिकल ऑफिसर पीएचसी कलर डॉ. विकास शर्मा बिना अनुमति के इवेंट से गैरहाजिर पाए गए। इसके चलते डॉ. विकास शर्मा को कलर से हटाकर कंडी में अटैच कर दिया है। वहीं, बीडीओ डूंगी द्वारा इवेंट आयोजित करने में सही एप्रोच नहीं दिखाई गई है, जिसके चलते उनको कारण बताओ नोटिस जारी कर 2 दिन में जवाब-तलब किया है।