राजोरी। जिले के थन्नामंडी ब्लॉक की पंगाई पंचायत के वार्ड 7 और थन्नामंडी के मुख्य बाजार के लोगों को इन दिनों पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस वार्ड और मुख्य बाजार के लोगों ने कई बार गुहार लगाई है, लेकिन फिर भी स्थानीय निवासियों को पानी नसीब नहीं हो पा रहा है।
लोगों का कहना है कि जल शक्ति विभाग को इससे कोई लेना देना नहीं कि लोगों के घरों में पानी आता है या नहीं। जफर खान, निसार अहमद, एजाज मलिक , इमरान आदि ने बताया कि पिछले करीब 2 हफ्ते से उनके घरों में जल शक्ति की पानी की पाइपों से पानी नहीं आया है और जल शक्ति की सप्लाई प्रभावित है और इस तरह लोगों को कड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हाेंने बताया कि भीषण गर्मी के दिनों मे उन्हें पानी की परेशानी झेलनी पड़ रही है, और अब हर रोज गर्मी बढ़ती जा रही है और गर्मी अपने चरम पर है तो उन्होंने किस प्रकार से अपनी प्यास बुझानी है इस प्रश्न का जवाब कोई भी अधिकारी देने को तैयार नहीं है और लोगों को राम भरोसे छोड़ दिया गया है। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनकी पानी की समस्या को हाल ही किया गया तो वे लोग प्रदर्शन करेंगे।