राजोरी। शहर के अतिव्यस्त अब्दुल्लाह पुल से वीरवार को एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर घायल हो गया। लोगों ने उसे जीएमसी पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार राजोरी का खांडली निवासी जावेद अहमद (28) पुत्र मोहम्मद ज़मान जोकि पुल पर चल रहे थे कि अचानक पुल से नीचे गिर गए। उसके चीखने की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे जीएमसी में शिफ्ट किया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टर के अनुसार व्यक्ति के शरीर पर काफी चोटें आई हैं, लेकिन हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के परिवार वालों का कहना है कि वह डिप्रेशन का शिकार है, लेकिन अचानक पुल से नीचे गिरने के पीछे कारण का अभी तक पता नहीं चला है। व्यक्ति ने अभी तक पुलिस को कोई बयान नहीं दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद