फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 02 Nov 2015 12:55 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के धनोर क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत से जूझ रहे लोगों ने रविवार को पीएचई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने विभाग से जल्द सप्लाई जारी करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


लोगों ने विभाग पर सुस्त कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक महीने से पीएचई की पाइपों में पानी नहीं आया है। स्थानीय निवासी राजेश कुमार, दिनेश कुमार, मोहम्मद अफजल, जाकिर मिर्जा व रहीम खान आदि ने बताया कि पिछले एक महीने में कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय जा कर सप्लाई शुरू करने की गुहार लगाई लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

बार बार गुहार लगाने के बाद भी जब विभाग की नींद नहीं खुली तो मजबूर हो कर लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पीएचई सप्लाई ठप होने के बाद उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्कूल कालेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। घरों से दूर बने प्राकृतिक संसाधनों पर पानी लेने से बहुत समय नष्ट होता है और सुबह शाम कोहरे वाली ठंड में भी परेशानी होती है।

वहीं प्रदर्शनकारियों ने पीएचई विभाग व जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि दो दिन में सप्लाई बहाल नहीं की गई तो लोग एक्सईएन कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें