फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी-भाजपा का पुतला फूंका

Fri, 26 Feb 2016 12:54 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ डेवेलपमेंट फोरम ने वीरवार को ऐतिहासिक किले के पास पीडीपी और भाजपा के खिलाफ  जोरदार प्रदर्शन करते हुए दोनो दलों का पुतला फूंका।
विज्ञापन

 
दोपहर को नगर स्थित ऐतिहासिक किले के पास स्थित आटो स्टैंड पर पुंछ डेवेलपमेंट फोरम के बैनर तले दर्जनों की संख्या में युवक एकत्र हुए।

उन्होंने संगठन के प्रधान निशू शर्मा, सुनील कुमार, निपुण खजूरिया की अगुवाई में पीडीपी एवं भाजपा के खिलाफ  नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन करते हुए दोनों दलों का पुतला फूंका।

इस अवसर पर निशू शर्मा ने पीडीपी और भाजपा को लताड़ते हुए कहा कि राज्य की जनता ने इन दोनों दलों को राज्य की सत्ता संभालने का मौका दिया था।

इन्होंने सरकार बनाई तो लोगों को कुछ राहत मिली कि अब विकास के काम होंगे, लेकिन दस महीनों के शासन में कोई विकास का काम नहीं हुआ और मुख्यमंत्री एवं पीडीपी संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद के देहांत के बाद पीडीपी एवं भाजपा की आपसी खींचतान में राज्य की जनता बुरी तरह पिस रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी सरकारी काम नहीं हो रहा है। जनता बुरी तरह परेशान है। उन्होंने दोनों दलों को जल्दी सरकार गठन करने की बात कही और ऐसा नहीं करने पर राज्यपाल शासन स्थायी तौर पर करने की मांग की है।                                                   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें